25 साल का विवाद खत्म, विकास सुखवानी ने संभाला मोर्चा

“विकास में रोड़े अटकाए तो सीधी FIR” — नाली निर्माण के साथ पूर्व उपाध्यक्ष का अल्टीमेटम

तिल्दा नेवरा।
नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 13 में बीते 25 वर्षों से लंबित विवादित नाली निर्माण का काम आखिरकार शुरू हो ही गया — और इसका पूरा श्रेय जाता है नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष विकास सुखवानी को, जिन्होंने न सिर्फ मौके पर पहुँचकर स्वयं खड़े होकर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया, बल्कि विरोध करने वालों को भी सख्त शब्दों में चेतावनी दी।

निर्माण स्थल पर मीडिया से मुखातिब होते हुए सुखवानी ने दो टूक कहा—

“जो भी विकास कार्य में बाधा डालेगा, उसके खिलाफ बिना देर किए सीधी एफआईआर कराई जाएगी। अब कोई भी वार्ड 13 के विकास को रोक नहीं सकता। 25 साल से जो नाली नहीं बनी, वह अब हर हाल में बनकर रहेगी।”

उन्होंने बताया कि उन्हें इस विवाद की पूरी जानकारी पूर्व में नहीं थी, लेकिन जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया, उन्होंने बिना वक्त गंवाए 9 लाख रुपये की लागत से नाली निर्माण का काम स्वीकृत करवाकर मौके पर शुरू करवा दिया।


विधायक टंकराम वर्मा का मजबूत समर्थन: “हर पल मिलता है आशीर्वाद”

विकास सुखवानी ने स्पष्ट किया कि वार्ड क्रमांक 13 में चल रहे तमाम विकास कार्य क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा के सहयोग और मार्गदर्शन से ही संभव हो पा रहे हैं।

उन्होंने कहा—

“विधायक टंकराम वर्मा जी का आशीर्वाद और सहयोग मुझे हर कदम पर मिलता है। उन्हीं के मार्गदर्शन में आज वार्ड 13 में विकास सिर्फ काग़ज़ों में नहीं, ज़मीन पर दिखाई दे रहा है।”


अवैध कब्जों पर आर-पार की तैयारी: “अब जेसीबी बोलेगी”

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सब-स्टेशन निर्माण में रुकावट और नाले पर अवैध कब्जों के सवाल पर सुखवानी और भी आक्रामक दिखे।

उन्होंने सपाट शब्दों में कहा—

“काम बंद नहीं हुआ है। कुछ शरारती तत्व अवैध कब्जा कर विकास रोकने की कोशिश कर रहे हैं। सभी को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। अब खुद से नहीं हटे, तो प्रशासन जबरन हटाएगा।”

उन्होंने आगे साफ कर दिया कि अब सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं चलेगी—

“जेसीबी तैयार है, एसडीएम हैं, तहसीलदार हैं, नगर पालिका प्रशासन तैयार है। अब अवैध कब्जों पर सीधी कार्रवाई होगी। बहुत जल्द इसका नतीजा सबके सामने होगा।”


वार्ड 13 अब खामोश नहीं, नेतृत्व की कमान संभाली गई

25 वर्षों तक उपेक्षित रहे वार्ड 13 में विकास की गाड़ी आखिर पटरी पर लौट चुकी है। अब जनता को सिर्फ वादे नहीं, काम होता हुआ नजर आ रहा है।

विकास सुखवानी अब साफ लहजे में कह चुके हैं —
वार्ड 13 को अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।
यह इलाका अब संघर्ष नहीं, समाधान का प्रतीक बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *