
तिल्दा नेवरा – तिल्दा नेवरा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महान उत्साह और संकल्प के साथ अजितेश शर्मा को तिल्दा नेवरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने की मांग की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बताया कि अजितेश शर्मा विगत 23 वर्षों से पार्टी के साथ जुड़े हैं और उन्होंने लगातार संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया है।
अजितेश शर्मा ने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने एनएसयूआई रायपुर जिला उपाध्यक्ष पद का दायित्व संभाला तथा युवा कांग्रेस में भी प्रभावशाली कार्य किया। सन 2010 से 2015 तक वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शहर तिल्दा के महामंत्री भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने हर चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए जी-तोड़ मेहनत की है। वर्तमान में अजितेश शर्मा रायपुर जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के जिला सचिव पद पर कार्यरत हैं।
इस मांग को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी, छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उधो राम वर्मा जी सहित वरिष्ठ नेता मोती हिंदुजा जी ने समर्थन व्यक्त किया है। इसके अतिरिक्त पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णमूर्ति जी, अनिल बत्रा, हरि मारखंडे जी, योगेंद्र पटेल, पार्षद सनद पूर्णिमा सेन, राजेश जेठवानी, मानिक कोडवानी, जगतु राम मंडले, अनूप रवानी, राकेश शर्मा, हेम लाल साहू, दुर्गेश साहू, तोरण जांगड़े, नरेश मानिकपुरी, दशरथ डहरिया, पूर्व पार्षद रामेश्वर यादव, निर्मल सोनी, भूपेंद्र है डहरिया, हरि कोठारी सहित अनेक कांग्रेस साथियों ने अर्जुन जी को पर्यवेक्षक बनाकर इस मांग को और बल प्रदान किया है।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मानना है कि अजितेश शर्मा की नेतृत्व क्षमता, संगठन में अनुभव और निष्ठा के बल पर तिल्दा नेवरा में पार्टी का प्रभाव और मजबूती से विस्तार होगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी से इस मांग को शीघ्र मान्यता देने का आग्रह किया है ताकि आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूती से खड़ा किया जा सके।
