
तिल्दा नेवरा। दशहरा पर्व के पावन अवसर पर वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद श्रीमती किरण बाला छाबड़िया एवं पार्षद प्रतिनिधि श्री नानक छाबड़िया ने क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दशहरा पर्व बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें जीवन में सत्य, सदाचार और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और एकता को मजबूत करना चाहिए।
उन्होंने कामना की कि विजयादशमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए। साथ ही तिल्दा नेवरा सहित पूरे क्षेत्र में आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनी रहे।
श्रीमती किरण बाला छाबड़िया एवं श्री नानक छाबड़िया ने सभी क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
