
सूत्रों का दावा—पीछे की ओर दुकान बढ़ाने के नाम पर मांगी जा रही बड़ी रकम, गुरुदेव न्यूज़ जल्द करेगा बड़ा खुलासा
तिल्दा-नेवरा। शहर में दुकानों से जुड़े एक मामले ने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि कुछ दुकानों को पीछे की ओर बढ़ाने अथवा अतिरिक्त जगह उपलब्ध कराने के नाम पर कथित तौर पर 13 लाख रुपये तक की रकम लिए जाने की चर्चा है।
सूत्रों का दावा है कि कथित लेन-देन में करीब ढाई लाख रुपये पक्के किरायानामे के साथ दर्शाए जाने की बात सामने आ रही है, जबकि शेष रकम को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है।
13 लाख रुपये आखिर किस आधार पर?
सबसे बड़ा सवाल यह है कि दुकान को पीछे की ओर बढ़ाने के लिए 13 लाख रुपये की राशि किस आधार पर तय की जा रही है? क्या इसके लिए कोई लिखित आदेश, स्वीकृति, निर्धारित दर या आधिकारिक दस्तावेज मौजूद है? यदि इतनी बड़ी राशि ली जा रही है तो उसका पूरा हिसाब और रसीद क्यों नहीं दी जा रही—यह सवाल अब चर्चा में है।
ढाई लाख पक्के, बाकी रकम का क्या?
सूत्रों के अनुसार करीब ढाई लाख रुपये की राशि किरायानामा एवं दस्तावेज के साथ लिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं बाकी राशि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से संदेह और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। यदि कुल राशि 13 लाख रुपये है तो पूरी रकम का विधिवत दस्तावेजी हिसाब होना आवश्यक है।
सूत्रों के दावे से उठे कई सवाल
इस पूरे मामले में यह भी सवाल उठ रहा है कि दुकानों के पीछे अतिरिक्त जगह देने की अनुमति किस आधार पर दी जा रही है और इसकी दर किसने तय की है। क्या सभी दुकानदारों के लिए समान नियम लागू हैं या अलग-अलग रकम तय की जा रही है? इन सवालों के जवाब सामने आना अभी बाकी है।
गुरुदेव न्यूज़ करेगा मामले की पड़ताल
सूत्रों का दावा है कि इस मामले से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और जानकारियां सामने आ सकती हैं। गुरुदेव न्यूज़ मामले की तथ्यात्मक पड़ताल कर रहा है। उपलब्ध दस्तावेजों, किरायानामा और संबंधित पक्षों से जानकारी लेने के बाद इस पूरे मामले की अगली कड़ी जल्द सामने लाई जाएगी।
सवालों के घेरे में 13 लाख की रकम
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि दुकान को पीछे की ओर बढ़ाने के नाम पर 13 लाख रुपये की चर्चा आखिर किस आधार पर है? यदि ढाई लाख रुपये ही दस्तावेज में दर्ज हैं तो बाकी रकम की चर्चा क्यों हो रही है? इन सवालों का जवाब सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
