वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र शर्मा बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश संगठन सचिवपत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान, पत्रकार हितों के लिए निभाएंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र शर्मा बने छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश संगठन सचिवपत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे अनुभव और सक्रिय भूमिका का मिला सम्मान, पत्रकार हितों के लिए निभाएंगे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

तिल्दा-नेवरा।
तिल्दा-नेवरा के वरिष्ठ एवं अनुभवी पत्रकार नरेंद्र शर्मा को छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन का प्रदेश संगठन सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी की सहमति से प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर दुबे द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के माध्यम से की गई है। इस नियुक्ति को पत्रकारिता जगत में उनकी वर्षों की सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता और पत्रकार हितों के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

नरेंद्र शर्मा लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहकर सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और पत्रकारों के अधिकारों को मजबूती से उठाते रहे हैं। उनकी कार्यशैली, नेतृत्व क्षमता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

नियुक्ति की घोषणा के बाद पत्रकार जगत, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। विभिन्न संगठनों एवं साथियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव और नेतृत्व से छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन को नई मजबूती मिलेगी तथा प्रदेशभर के पत्रकारों की समस्याओं और हितों की रक्षा के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।

अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र शर्मा ने संगठन के प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए प्रदेश के पत्रकारों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।

नरेंद्र शर्मा की इस नियुक्ति को तिल्दा-नेवरा सहित पूरे क्षेत्र के पत्रकारों के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *