आबकारी विभाग रायपुर की सुशासन तिहार में बड़ी कार्रवाई, तिल्दा क्षेत्र में अवैध शराब पर शिकंजा — 22.68 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा। सुशासन तिहार के तहत अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने आबकारी विभाग रायपुर की संयुक्त टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आबकारी विभाग ने तिल्दा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22.68 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

सचिव आबकारी सुश्री रीना बाबा साहेब कंगाले, आबकारी आयुक्त श्री पदुम सिंह एल्मा, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश एवं प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर श्री राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 01 जून एवं 02 जून 2026 को लगातार कार्रवाई की गई।

अवैध रूप से शराब रखने की सूचना मिलने पर आबकारी उपनिरीक्षक वृत्त तिल्दा मेधा मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने दबिश देकर कार्रवाई की। टीम ने ग्राम टंडवा थाना तिल्दा निवासी रामनारायण भारती पिता हेमनाथ भारती के रिहायशी मकान में छापा मारकर 41 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) जब्त किया।

वहीं दूसरी कार्रवाई में ग्राम सरोरा निवासी हेतराम जोशी पिता भुनेश्वर जोशी की किराना दुकान में दबिश देकर 51 नग पाव देशी मदिरा मसाला (सवा शेरा) बरामद किया गया।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा ग्राम भूमिया निवासी श्यामलाल ढींडे एवं ग्राम जोता निवासी चित्ररेखा वर्मा के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

पूरे मामले में आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा की सक्रियता और नेतृत्व में टीम ने अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक मेधा मिश्रा, आबकारी उपनिरीक्षक राहुल सिंह, राजेश घरड़े, आबकारी आरक्षक अमिताभ सिंह ध्रुव, जितेन्द्र मिश्रा, लव कुमार, हर्षित देवांगन एवं वाहन चालक रेवाराम का विशेष योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *