नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने वार्ड 22 में किया बोर खनन कार्य का भूमि पूजन

तिल्दा-नेवरा। निखिल वाधवा।
नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा की अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा द्वारा नगर के वार्ड क्रमांक 22 में बोर खनन कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। नगर में लगातार मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर सक्रिय नगर पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति मिल रही है।

वार्ड क्रमांक 22 में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराना परिषद की प्राथमिकता है। गर्मी के मौसम को देखते हुए जिन वार्डों में जल संकट की स्थिति बनती है, वहां तेजी से आवश्यक कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बोर खनन कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लोगों को पेयजल समस्या से राहत मिलेगी।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। नगर के विकास और जनता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती ग्वालिन बाई कोसले, पार्षद ईश्वर यदु एवं सतीश निषाद उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति रही।

नगर में लगातार हो रहे विकास कार्यों को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। वार्ड क्रमांक 22 में शुरू हुए इस बोर खनन कार्य को क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *