
तिल्दा-नेवरा (रायपुर ग्रामीण)
क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा-नेवरा पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए परिशांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले दो असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, तिल्दा कैम्प क्षेत्र में कुछ युवकों द्वारा जबरन लड़ाई-झगड़ा कर माहौल बिगाड़ने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान आरोपियों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे और अधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तिल्दा-नेवरा पुलिस टीम ने तत्परता और सख्ती दिखाते हुए दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया और धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपियों को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने का आदेश जारी किया गया।
गिरफ्तार असामाजिक तत्वों में प्रहलाद निषाद (19 वर्ष), निवासी अंबेडकर चौक तिल्दा एवं महेश भारती (19 वर्ष), निवासी भैरवगढ़ धाम तिल्दा शामिल हैं।
पुलिस टीम की त्वरित और सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में बिगड़ते माहौल पर समय रहते काबू पाया गया, जिससे आमजन में सुरक्षा और शांति का संदेश गया है।
