तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्यवाही, 5 असामाजिक तत्वों को भेजा गया जेल

तिल्दा-नेवरा। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण के उद्देश्य से रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तिल्दा-नेवरा पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते 5 आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम, सक्रिय गुंडा-बदमाशों पर नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए शांति भंग करने की आशंका में पांच असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया।

पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *