
तिल्दा नेवरा। नगर के ऐतिहासिक गांधी चौक में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। रायपुर लोकसभा के सांसद प्रतिनिधि राम पंजवानी ने ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ उपस्थित जनसमूह को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के तत्पश्चात राम पंजवानी ने “गणतंत्र दिवस अमर रहे”, “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों से पूरा चौक गूंजा दिया। उपस्थित नागरिकों, बच्चों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक नारे लगाकर देशभक्ति का अद्भुत वातावरण बनाया।
कार्यक्रम में तिरंगे के सम्मान में परेड, बच्चों द्वारा संक्षिप्त सांस्कृतिक प्रस्तुति और नगरवासियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखने को मिली। गणतंत्र दिवस का यह आयोजन हर वर्ष की तरह इस बार भी उल्लास, अनुशासन और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
