वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी की अहम भूमिका,अजितेश शर्मा बने तिल्दा शहर कांग्रेस अध्यक्ष

तिल्दा-नेवरा।
कांग्रेस संगठन में तिल्दा क्षेत्र से नेतृत्व को मजबूती मिली है। संगठन ने अजितेश शर्मा को तिल्दा शहर कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति के पीछे वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी संगठन में उनके मार्गदर्शन और सक्रिय प्रयासों के चलते यह निर्णय संभव हो पाया।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, शैलेश नितिन त्रिवेदी लंबे समय से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और अनुभवी नेतृत्व को आगे बढ़ाने में उनकी रणनीतिक भूमिका रही है। इसी कड़ी में अजितेश शर्मा को शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, जिससे तिल्दा शहर कांग्रेस को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अजितेश शर्मा ने वरिष्ठ नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा,
“शैलेश नितिन त्रिवेदी के आशीर्वाद, मार्गदर्शन और विश्वास के कारण ही मैं आज इस मुकाम तक पहुंच सका हूं। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाऊंगा।”

अजितेश शर्मा की ताजपोशी के बाद तिल्दा शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं का मानना है कि शैलेश नितिन त्रिवेदी के अनुभव और मार्गदर्शन तथा अजितेश शर्मा के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा और आने वाले समय में कांग्रेस को इसका राजनीतिक लाभ मिलेगा।

नवनियुक्त शहर अध्यक्ष को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *