तिल्दा नेवरा पुलिस की सख्त कार्रवाई: शांति भंग कर उपद्रव करने वाले दो असामाजिक तत्व भेजे गए जेलक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस का लगातार अभियान जारी

तिल्दा नेवरा। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 31 मई 2026 को पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर विवाद कर माहौल खराब करने वाले दो असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत नेवरा शराब भट्टी के पास मेन रोड पर कुछ युवकों द्वारा राहगीरों से विवाद, लड़ाई-झगड़ा एवं मारपीट कर सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित की जा रही थी। सूचना मिलने पर तिल्दा नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

क्षेत्र में परिशांति बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा दोनों अनावेदकों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया गया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद दोनों को जेल निरूद्ध किया गया।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र में शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों और उपद्रव करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

जेल भेजे गए व्यक्तियों के नाम —

  1. राहुल निषाद पिता ईश्वर निषाद, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 नेवरा, जिला रायपुर।
  2. राजेश्वर निषाद उर्फ सोमू पिता सुरेश निषाद, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 07 नेवरा, जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *