होली पूर्व तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुल 13 अपराधी जेल दाखिल

आगामी होली पर्व के मद्देनज़र रायपुर (ग्रामीण) पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला और डीएसपी विधानसभा श्री बीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तिल्दा-नेवरा थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 13 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

परिशांति भंग करने वाले 06 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

मोहभट्ठा पारा नेवरा, पुरानी बस्ती तिल्दा, सासाहोली तथा ग्राम टंडवा से असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन विवाद और मारपीट की शिकायतें प्राप्त हुईं।
पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर समझाइश देने का प्रयास कर रही थी, लेकिन आरोपी उग्र होकर शांति भंग करने लगे।
स्थिति को देखते हुए थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश करने के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।

05 माह से फरार 02 आरोपी पकड़े गए

अपराध क्रमांक 554/2026 (धारा 333, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस) में वर्ष 2025 के गणेश विसर्जन के दौरान प्रार्थी के घर में घुसकर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की घटना सामने आई थी।
मामला दर्ज होने के बाद आरोपी विवेक वर्मा और योगेश सेन पाँच माह से फरार थे।
23 फरवरी को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया और न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेजा।

07 वारंटियों की गिरफ्तारी, न्यायालय ने भेजा जेल

न्यायालय द्वारा जारी स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटों की तामिली के लिए विशेष अभियान चलाया गया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 07 वारंटियों को उनके घरों से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।

अभियान का उद्देश्य

पुलिस के अनुसार विशेष अभियान का मकसद

• होली त्योहार के दौरान आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना,

• असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण स्थापित करना

• तथा क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *