एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई शांतिपूर्ण, विकास के नए अवसरों की ओर बढ़ा कदम

तिल्दा-नेवरा।
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा तिल्दा ब्लॉक के ग्राम कोनारी में आयोजित एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड की जनसुनवाई सोमवार को अपर कलेक्टर उमाशंकर बंदे और क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी प्रकाश राबड़े की उपस्थिति में शांतिपूर्वक संपन्न हुई। आसपास के गांवों से ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और सामाजिक सरोकार रखने वाले बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कुछ हल्के-फुल्के विरोध जरूर देखने मिले, लेकिन समग्र रूप से जनसुनवाई सकारात्मक व शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई, जिसे क्षेत्र के विकास का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ग्रामीणों ने रखीं विकास की बातें, कंपनी ने दिया भरोसा

ग्रामीणों ने क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, भूमि का उचित मुआवजा, स्थानीय युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार के अवसर, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार जैसी अपनी बातें शांतिपूर्वक रखीं।

कंपनी के एम.डी. प्रदीप अग्रवाल ने धार्मिक और सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखते हुए ग्राम कोनारी के शिव मंदिर और महामाया मंदिर के विकास के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये देने की घोषणा की। घोषणा का ग्रामीणों ने स्वागत किया।

“क्षेत्र के विकास के लिए कंपनी प्रतिबद्ध”—कंपनी प्रबंधन

कंपनी की ओर से विवेक साहनी ने कहा कि एस आर एस स्टील एंड पावर लिमिटेड रोजगार, इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ठोस और सकारात्मक कार्य करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
उन्होंने जनसुनवाई को सफल बनाने में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पर्यावरण विभाग, ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

पारदर्शिता के साथ हुई जनसुनवाई

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से—

  • एसडीएम आशुतोष देवांगन
  • तहसीलदार रामप्रसाद बघेल
  • थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी
  • पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी
  • जनप्रतिनिधि एवं भारी संख्या में ग्रामीणजन

उपस्थित रहे, जिससे संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी और शांतिपूर्ण रूप से पूरी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *