गुरुदेव न्यूज़ की खबर का असर — तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाईकोटा चैक पर 820 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा।
गुरुदेव न्यूज़ द्वारा पूर्व में गांजा बिक्री और अवैध नशे के कारोबार को लेकर प्रकाशित की गई खबर का प्रभाव अब ज़मीन पर साफ दिखाई देने लगा है। खबर के बाद तिल्दा पुलिस ने ऑपरेशन “निश्चय” के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

थाना तिल्दा नेवरा पुलिस को 29 दिसंबर 2025 को गोपनीय सूचना मिली कि तिल्दा–कोटा मुख्य मार्ग स्थित कोटा चैक के पास एक व्यक्ति अपने पास थैले में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर विक्रय हेतु ग्राहक तलाश रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी।

820 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी जेल दाखिल

पुलिस द्वारा विधिवत कानूनी प्रक्रिया के तहत तलाशी लेने पर आरोपी के थैले से 820 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30 हजार रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल दास मानिकपुरी (55 वर्ष), निवासी ग्राम खपरीखुर्द, थाना तिल्दा नेवरा के रूप में हुई है।

आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 580/2025 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कीर्तन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) वीरेन्द्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में,
थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में की गई।

कार्रवाई में सउनि शंकर लाल वर्मा, आरक्षक जितेन्द्र सोनी, विजेन्द्र निराला एवं महिला आरक्षक किरण वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

2025 में तिल्दा पुलिस का बड़ा रिकॉर्ड

तिल्दा नेवरा पुलिस ने वर्ष 2025 में अब तक—

  • एनडीपीएस एक्ट के 13 प्रकरण दर्ज
  • 14 आरोपियों की गिरफ्तारी
  • कुल 37 किलोग्राम गांजा जप्त

वहीं, आबकारी एक्ट के तहत—

  • 85 लोगों पर कार्रवाई
  • 188 लीटर अवैध शराब जप्त की है।

गुरुदेव न्यूज़ की पत्रकारिता का असर

स्थानीय स्तर पर गुरुदेव न्यूज़ द्वारा लगातार नशे के अवैध कारोबार को उजागर किए जाने के बाद पुलिस की यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि जनहित में उठाई गई आवाज़ अब परिणाम दे रही है।
नशे के खिलाफ यह लड़ाई आगे भी जारी रहे—यही आमजन की अपेक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *