ब्रेकिंग न्यूज़ | तिल्दा-नेवरानेवरा में सनसनीखेज हत्या, सुबह 7 बजे मिली पुलिस को सूचना

Screenshot

ब्रेकिंग न्यूज़ | तिल्दा-नेवरानेवरा में सनसनीखेज हत्या, सुबह 7 बजे मिली पुलिस को सूचना
Screenshot

तिल्दा-नेवरा। नेवरा क्षेत्र में एक निर्मम हत्या की वारदात सामने आई है। इस गंभीर घटना की जानकारी सुबह करीब 7:00 बजे पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान
ललित यादव, पिता संतोषा यादव, उम्र 41 वर्ष, निवासी नेवरा के रूप में की गई है। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए।

पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौके से फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद हत्या के कारणों और समय को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा संदिग्धों की तलाश और पूछताछ जारी है। आमजन से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *