अवैध शराब के साथ युवक रंगे हाथ गिरफ्तारएण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट और तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

तिल्दा-नेवरा।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस और एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने सासाहोली स्थित ओव्हर ब्रिज के पास दबिश देकर एक युवक को अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से कुल 18.660 बल्क लीटर विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 17,000 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 498/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह तथा पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध शराब तस्करी और अवैध विक्रय पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है, जिसके तहत यह कार्यवाही की गई।

पकड़ा गया आरोपी सोनू उर्फ हरीश कुमार नसानी पिता गोपीचंद नसानी उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 सिंधी कैंप तिल्दा नेवरा है। पुलिस ने उसे थैलों में शराब बिक्री हेतु रखे होने की सूचना पर मौके से हिरासत में लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने बताया कि “क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी का कोई भी मामला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार गश्त, निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।”

वहीं उपनिरीक्षक विकास देशमुख ने कड़े शब्दों में कहा —
“जो लोग इस तरह के अवैध कारोबार में लिप्त हैं, उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। कानून सबके लिए समान है, ऐसे लोगों को या तो अपने आप सुधारना होगा या फिर हम उन्हें सुधार देंगे।”

कार्रवाई में शामिल अधिकारी-कर्मचारी:

निरीक्षक रमाकांत तिवारी (थाना प्रभारी)

निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (प्रभारी, एण्टी क्राइम एवं साइबर यूनिट)

उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, सउनि गेंदूराम नवरंग

प्र.आर. कृपासिंधु पटेल, आर. संजय मरकाम, अमित घृतलहरे

उपनिरीक्षक विकास देशमुख, सउनि अमिला नाग, आर. किशोर शर्मा, सतीश कौशिक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *