
तिल्दा-नेवरा। अंकित अग्रवाल एवं अमीश अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिचितों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं। दोनों जुड़वां भाइयों के जन्मदिन पर उनके प्रिय मित्र एवं पत्रकार निखिल वाधवा ने भी हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
पत्रकार निखिल वाधवा ने अंकित एवं अमीश अग्रवाल को अपना प्रिय मित्र बताते हुए कहा कि मित्रता जीवन का अनमोल रिश्ता है और अपने करीबी मित्रों के जन्मदिन का अवसर हमेशा खास होता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों भाइयों के जीवन में सदैव खुशियां बनी रहें, वे निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुएं तथा अपने परिवार का नाम रोशन करें।
इस अवसर पर उन्होंने दोनों भाइयों को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय जीवन, उत्तम स्वास्थ्य, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।
