मां और पत्नी से विवाद करने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

मां और पत्नी से विवाद करने वाला युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

तिल्दा-नेवरा। थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस ने घर में अपनी मां और पत्नी के साथ विवाद कर लड़ाई-झगड़े पर उतारू होने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपी को एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तुलसी मानपुर में एक व्यक्ति द्वारा अपनी मां एवं पत्नी के साथ जबरन वाद-विवाद एवं लड़ाई-झगड़ा किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्ति को समझाइश देकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया।

बताया गया कि पुलिस की समझाइश के बावजूद संबंधित व्यक्ति शांत होने के बजाय उग्र हो गया और मारपीट करने पर उतारू होने लगा। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को अनुविभागीय दंडाधिकारी (एसडीएम) न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया। मामले में एसडीएम द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल निरुद्ध कर दिया।

शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई

तिल्दा-नेवरा पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि घरेलू विवाद के दौरान यदि कोई व्यक्ति हिंसक होकर मारपीट या शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न करता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि घरेलू या पारिवारिक विवाद की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें और विवाद को हिंसक रूप देने से बचें। किसी भी प्रकार की अशांति या कानून व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें।

गिरफ्तार व्यक्ति:
कमलेश सोनवानी पिता राकेश सोनवानी, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 5, ग्राम मानपुर (तुलसी), जिला रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *