तिल्दा में 16 अगस्त को ज्योति हॉस्पिटल में एंडोक्राइनोलॉजी विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी

तिल्दा में 16 अगस्त को ज्योति हॉस्पिटल में एंडोक्राइनोलॉजी विशेषज्ञ की विशेष ओपीडी

हार्मोन एवं डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। ज्योति हॉस्पिटल एवं प्रसूति गृह में रविवार, 16 अगस्त 2026 को हार्मोन एवं डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. शिलिका लालवानी (MBBS, MD, DrNB Endocrinology, Gold Medalist) की विशेष ओपीडी आयोजित की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों को सुबह 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक परामर्श देंगी।

डायबिटीज, थायराइड से लेकर महिलाओं की हार्मोनल समस्याओं तक उपचार

ज्योति हॉस्पिटल में आयोजित इस विशेष ओपीडी में डायबिटीज एवं इंसुलिन मैनेजमेंट, थायराइड संबंधी विकार, महिलाओं में PCOS/PCOD एवं हार्मोनल स्वास्थ्य, मेनोपॉज, पुरुष एवं महिलाओं में इनफर्टिलिटी, मोटापा एवं वजन प्रबंधन जैसी समस्याओं पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध रहेगा। इसके साथ ही बच्चों में ग्रोथ, प्यूबर्टी एवं चाइल्ड एंडोक्राइनोलॉजी, पिट्यूटरी एवं एड्रिनल संबंधी विकार तथा ऑस्टियोपोरोसिस, कैल्शियम एवं विटामिन-D से जुड़ी समस्याओं के संबंध में भी परामर्श लिया जा सकेगा।

क्षेत्रवासियों के लिए स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ सुविधा

हार्मोन एवं डायबिटीज से संबंधित समस्याओं के लिए मरीजों को बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता कम हो, इसी दिशा में ज्योति हॉस्पिटल एवं प्रसूति गृह, तिल्दा-नेवरा में विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। अस्पताल में आयोजित होने वाली यह विशेष ओपीडी खासतौर पर उन मरीजों के लिए उपयोगी होगी, जो लंबे समय से डायबिटीज, थायराइड, हार्मोनल असंतुलन, वजन या अन्य एंडोक्राइन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

रजिस्ट्रेशन ऑफिस के पास स्थित ज्योति हॉस्पिटल

ज्योति हॉस्पिटल एवं प्रसूति गृह, रजिस्ट्री ऑफिस के पास, सेतपाल नगर, तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) में स्थित है। विशेष ओपीडी के संबंध में जानकारी एवं संपर्क के लिए मोबाइल नंबर 7489512346 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *