शराब के नशे में तेज रफ्तार से ट्रक चला रहा था चालक, तिल्दा-नेवरा पुलिस ने की कार्रवाई, ₹10 हजार का चालान

शराब के नशे में तेज रफ्तार से ट्रक चला रहा था चालक, तिल्दा-नेवरा पुलिस ने की कार्रवाई, ₹10 हजार का चालान

तिल्दा-नेवरा। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने वाले एक ट्रक चालक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए ₹10,000 का चालान किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाहन क्रमांक CG04JC3855 का चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार से ट्रक चला रहा था। वाहन की रफ्तार और चालक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे रोककर जांच की। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि होने पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई की गई।

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाना स्वयं चालक के साथ-साथ अन्य राहगीरों और वाहन चालकों की जान के लिए भी गंभीर खतरा है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा यातायात नियमों का पालन करें। सुरक्षित वाहन संचालन से ही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

तिल्दा-नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *