
सिमगा (बलौदाबाजार-भाटापारा)। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मंडल सिमगा (जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, छत्तीसगढ़) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। जारी सूची में ग्राम धोबनी के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता लुकेश्वर सेन को सिमगा मंडल मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को और अधिक मजबूत करने के उद्देश्य से की गई इस नियुक्ति में आधिकारिक कार्यकारिणी सूची में लुकेश्वर सेन का नाम 12वें क्रम पर दर्ज है। उनकी नियुक्ति से ग्राम धोबनी सहित पूरे सिमगा मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल है।
नियुक्ति की जानकारी मिलते ही समर्थकों और शुभचिंतकों ने लुकेश्वर सेन को बधाई देते हुए उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

