खुशी हॉस्पिटल तिल्दा में कैंसर रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 14 जून को, विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श

तिल्दा-नेवरा। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में लगातार बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खुशी हॉस्पिटल तिल्दा द्वारा कैंसर रोगियों एवं उनके परिजनों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में कैंसर से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी देने के साथ मरीजों को उचित मार्गदर्शन एवं आवश्यक चिकित्सा सलाह प्रदान की जाएगी।

शिविर का आयोजन रविवार 14 जून 2026 को सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक खुशी हॉस्पिटल तिल्दा में किया जाएगा। वहीं 28 जून 2026 रविवार को पुनः परामर्श एवं फॉलोअप की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

शिविर में मुख्य विषय “कैंसर रोगियों और उनके प्रभाव” रखा गया है, जिसमें कैंसर मरीजों पर पड़ने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक प्रभावों की जानकारी के साथ उनसे निपटने के उपाय बताए जाएंगे।

शिविर में मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल स्वरूप सिंह (एम.बी.बी.एस., एम.डी., रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) उपस्थित रहेंगे। वे मरीजों को कैंसर के लक्षण, दुष्प्रभाव, उपचार के दौरान आने वाली परेशानियों, जीवनशैली, आहार एवं देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

खुशी हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य हर मरीज तक सही जानकारी और बेहतर स्वास्थ्य सलाह पहुंचाना है। शिविर में कैंसर से जुड़े भ्रम दूर करने, समय पर परामर्श लेने और नियमित देखभाल के महत्व पर भी जागरूक किया जाएगा।

शिविर में उपलब्ध सेवाएं —

कैंसर के लक्षणों एवं दुष्प्रभावों की जानकारी

उपचार के दौरान होने वाली परेशानियों पर परामर्श

शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग की जानकारी

जीवनशैली, आहार एवं देखभाल संबंधी मार्गदर्शन

सभी मरीजों के लिए नि:शुल्क परामर्श

खुशी हॉस्पिटल तिल्दा ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जरूरतमंद मरीज इस नि:शुल्क शिविर का लाभ जरूर उठाएं। अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7089064367 7693064367 , 9479884343 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *