ऑपरेशन ‘निश्चय’ के तहत तिल्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब परिवहन में दो आरोपी गिरफ्तार

तिल्दा-नेवरा, जिला रायपुर (ग्रामीण)। थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने ऑपरेशन निश्चय के तहत अवैध शराब परिवहन एवं बिक्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण अप.क्र. 40/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

मामले का विवरण

दिनांक 27 जनवरी 2026 को नगर पालिका गार्डन के पीछे दो व्यक्ति बिना नंबर की काले रंग की स्कूटी में दो बोरियों में अवैध देशी मसाला शराब लेकर बिक्री हेतु परिवहन करते दिखाई दिए। पुलिस पार्टी को देखकर दोनों आरोपी स्कूटी व शराब छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मौके से कुल 60 पौवा देशी मसाला शराब व बिना नंबर स्कूटी जप्त कर आरोपियों की तलाश शुरू की। वाहन का रजिस्ट्रेशन परिवहन विभाग से प्राप्त करने पर स्कूटी क्रमांक CG 04 QD 4895 सामने आया। वाहनस्वामी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने साथी के साथ भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री के लिए ले जाने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया।

गिरफ्तार आरोपी

1.देवेन्द्र साहू, पिता हेमलाल साहू, उम्र 19 वर्ष, पता– मोहभट्ठा पारा नेवरा, जिला रायपुर

2.दुर्गेश देवदास, पिता यशवंत देवदास, उम्र 24 वर्ष, पता– वार्ड क्रमांक 03 नेवरा, जिला रायपुर

तिल्दा पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर लगातार कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *