कल कांग्रेस भवन तिल्दा में SIR को लेकर कार्यशालाशैलेश नितिन त्रिवेदी की अगुवाई, राहुल तेजवानी मास्टर ट्रेनर

तिल्दा-नेवरा।
छत्तीसगढ़ में शुरू हुए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) अभियान को लेकर कांग्रेस ने अपनी रणनीति को और तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कल दोपहर 3 बजे से कांग्रेस भवन तिल्दा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इस प्रशिक्षण सत्र की अगुवाई कांग्रेस संचार विभाग के पूर्व अध्यक्ष, रायपुर लोकसभा SIR प्रभारी एवं ट्रे​निंग कमेटी के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी करेंगे।

कार्यशाला हेतु प्रदेश कांग्रेस द्वारा प्रदेश-स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स की नियुक्ति की गई है। SIR बलौदाबाजार विधानसभा के लिए कंट्रोल रूम प्रभारी राहुल तेजवानी को मास्टर ट्रेनर का दायित्व सौंपा गया है। वे कल BLA, मंडल, सेक्टर एवं बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण देंगे।

कांग्रेस का लक्ष्य है कि SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी मतदाता का नाम बिना कारण न कटे और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी रखते हुए बूथ स्तर पर सतर्कता बरती जाए।

इस दौरान शैलेश नितिन त्रिवेदी ने SIR अवधि को तीन महीने बढ़ाने की मांग भी रखी। उनका कहना है कि—
“इस समय राज्य में धान खरीदी जारी है और किसान व्यस्त हैं, ऐसे में SIR की समय सीमा बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि प्रक्रिया अधिक प्रभावी और निष्पक्ष रूप से पूरी हो सके।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *