ससाहोली में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

सिमगा से तिल्दा की ओर आ रही थी स्कॉर्पियो, हादसे में मामूली चोटें; मौके पर पहुंची तिल्दा-नेवरा पुलिस

ससाहोली में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

तिल्दा-नेवरा। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ससाहोली में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सिमगा की ओर से तिल्दा-नेवरा आ रही स्कॉर्पियो वाहन को तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे में सवार लोगों को गंभीर चोटें नहीं आईं और वे मामूली चोटों के साथ सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG04QG3811 सिमगा की ओर से तिल्दा-नेवरा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ससाहोली क्षेत्र में तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाए जा रहे ट्रेलर ने चलते हुए स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है तथा दुर्घटना में शामिल वाहनों एवं चालक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार क्षेत्र में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है। तेज रफ्तार में चलने वाले ट्रेलर एवं अन्य भारी वाहनों के कारण सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। लोगों ने वाहन चालकों से गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं होने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *