हरेली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, देर रात चौक-चौराहों पर चला सरप्राइज चेकिंग अभियान

हरेली पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, देर रात चौक-चौराहों पर चला सरप्राइज चेकिंग अभियान

तिल्दा-नेवरा। हरेली त्यौहार को देखते हुए तिल्दा-नेवरा पुलिस ने देर रात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर टू-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों की जांच की, वहीं होटल, ढाबा, गेस्ट हाउस और लॉज में भी पहुंचकर छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया।

पुलिस की अचानक कार्रवाई से देर रात तक संबंधित स्थानों पर हलचल बनी रही। पुलिस टीम ने संदिग्ध गतिविधियों, बाहरी लोगों की मौजूदगी और सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न पहलुओं की जांच की। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान दस्तावेज एवं यातायात नियमों का भी जायजा लिया गया।

हरेली पर्व के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के उद्देश्य से पुलिस ने यह अभियान चलाया। थाना प्रभारी स्वयं पुलिस बल के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय नजर आए।

पुलिस की इस कार्रवाई से त्यौहार के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की सक्रियता से शहरवासियों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।

त्यौहार में हुड़दंग या संदिग्ध गतिविधि पर रहेगी नजर—पुलिस का संदेश साफ, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *