
तिल्दा-नेवरा। नगर पालिका परिषद तिल्दा-नेवरा में श्री सुरेश लखवानी जी को एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) नियुक्त किए जाने पर नगर सहित उनके समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। उनकी नियुक्ति को सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका का सम्मान माना जा रहा है।
श्री सुरेश लखवानी लंबे समय से सामाजिक एवं जनहित के कार्यों से जुड़े हुए हैं। नगर के लोगों के बीच उनकी पहचान एक सक्रिय, मिलनसार एवं जनसेवा के लिए तत्पर व्यक्ति के रूप में रही है। एल्डरमैन के रूप में उनकी नियुक्ति के बाद लोगों ने विश्वास जताया है कि उनके अनुभव और कार्यशैली से नगर पालिका परिषद को मजबूती मिलेगी तथा विकास कार्यों को नई गति प्राप्त होगी।
नियुक्ति के पश्चात शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके वर्षों के समर्पण, मेहनत और समाज के प्रति किए गए योगदान का परिणाम है। आने वाले समय में वे नगरवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर समाधान की दिशा में सकारात्मक प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने श्री सुरेश लखवानी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
सभी ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल जनसेवा यात्रा की मंगलकामना की।
