तिल्दा नेवरा में बड़ी घटना: मिशन हॉस्पिटल के पास दो नाबालिग दोस्तों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

oplus_3145728

तिल्दा नेवरा में बड़ी घटना: मिशन हॉस्पिटल के पास दो नाबालिग दोस्तों के बीच चाकूबाजी, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
oplus_3145728

तिल्दा नेवरा।
तिल्दा नेवरा क्षेत्र से एक दुखद और गंभीर घटना सामने आई है। सूत्रों से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मिशन हॉस्पिटल के पास दो नाबालिग बच्चों के बीच हुए आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला होने की बात सामने आ रही है, जिसमें एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि दूसरा नाबालिग गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।

घायल नाबालिग को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों नाबालिग आपस में दोस्त थे। आखिर किस बात को लेकर विवाद हुआ और घटना कैसे हुई, इसकी जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी अपनी पुलिस टीम और दलबल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बिना देरी किए स्थिति को नियंत्रण में लेते हुए जांच कार्रवाई शुरू कर दी। मौके से जानकारी जुटाई जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल यह पूरा मामला जांच का विषय है और पुलिस की आधिकारिक जानकारी के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

आगे की अपडेट और पूरी जानकारी के लिए जुड़े रहें — गुरुदेव न्यूज़ के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *