तिल्दा नेवरा पुलिस की सख्ती जारी: शांति भंग कर उपद्रव करने वाले 3 असामाजिक तत्वों को भेजा गया जेलक्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने लगातार कार्रवाई कर रही तिल्दा नेवरा पुलिस

तिल्दा नेवरा। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव करने वाले 3 व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजा है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 तिल्दा एवं वार्ड क्रमांक 15 तिल्दा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन वाद-विवाद कर लड़ाई-झगड़ा करने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तिल्दा नेवरा पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और विवाद कर रहे लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार समझाने के बावजूद आरोपी उग्र व्यवहार करते हुए मारपीट पर उतारू होने लगे, जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति निर्मित हो रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनों व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा नेवरा में पेश किया।

जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद तीनों असामाजिक तत्वों को जेल निरूद्ध कर दिया गया।

जेल भेजे गए व्यक्तियों के नाम—

  1. राजेन्द्र गायकवाड़ पिता परशुराम गायकवाड़, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 04 तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा।
  2. नरेश वर्मा उर्फ भका पिता ईतवारी वर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा।
  3. रिखी वर्मा पिता ईतवारी वर्मा, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15 तिल्दा, थाना तिल्दा नेवरा।

तिल्दा नेवरा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की लगातार कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *