
तिल्दा-नेवरा, 22 फरवरी 2026। होली पर्व के दौरान क्षेत्र में कानून व्यवस्था, शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र के ऐसे व्यक्तियों—जो पूर्व में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं या सामाजिक शांति भंग करने की संभावना रखते हैं—को थाना में तलब कर कड़ी चेतावनी दी गई।
सोशल मीडिया पर नजर: आपत्तिजनक पोस्ट/रील बनाने पर होगी कार्रवाई
थाना स्तर पर एक सोशल मीडिया निगरानी टीम गठित की गई है, जो त्योहार के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक पोस्ट, रील, वीडियो या अफवाह फैलाने वाले कंटेंट पर पैनी नजर रखेगी। नव युवकों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ, अशोभनीय या उत्तेजक पोस्ट डाली गई तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
शराब पीकर बाइक स्टंट और तीन सवारी पर सख्ती
पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि होली के दौरान तीन सवारी, स्टंट, या शराब पीकर वाहन चलाने पर संबंधित वाहन जप्त किए जाएंगे। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
असामाजिक तत्वों को दी गई सख्त चेतावनी
थाना प्रभारी तिल्दा नेवरा ने सभी निगरानीशुदा, गुंडा-रिकॉर्ड धारकों, माफीनामा अपराधियों और असामाजिक गतिविधियों में शामिल हो सकने वाले युवाओं को सख्त हिदायत दी कि त्योहार के दौरान हुड़दंग, शराब सेवन कर वाहन चलाना, सार्वजनिक शांति भंग करना या किसी भी अवैध गतिविधि में शामिल होने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जनता से अपील
तिल्दा नेवरा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि, विवाद, झगड़ा या अशांति की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
थाना तिल्दा नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत् पेट्रोलिंग और निगरानी जारी है, जिससे होली पर्व के दौरान शांति व सुरक्षा सुनिश्चित की जा
