
तिल्दा-नेवरा (रायपुर), 16 जून 2026। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार चालक और एक ट्रैक्टर चालक को पकड़ा है। दोनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट 1988 की धारा 185 के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां माननीय न्यायालय ने दोनों वाहन चालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान 16 जून को थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान कार क्रमांक CG 07 BQ 9988 और ट्रैक्टर क्रमांक CG 04 PM 4238 के चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।
पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की और प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे शराब पीकर वाहन न चलाएं और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।
